ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग, सभी सुरक्षित; पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा

व्हाइट हाउस डिनर के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावर को किया काबू, “लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं” बोले मोदी
ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग, सभी सुरक्षित; पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा
Published on

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित हैं।

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि “लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है” और सभी के सुरक्षित होने पर राहत जताई।

जानकारी के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति हथियारों के साथ सुरक्षा बैरिकेड की ओर बढ़ा और गोलीबारी की। United States Secret Service के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। एक एजेंट पर गोली चलाई गई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह सुरक्षित रहा।

हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुरुआती जांच में उसे “लोन वुल्फ” यानी अकेले काम करने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन का डिनर रद्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in