युवक को गोली मारने के आरोप में उप प्रधान का बेटा व प्रेमिका गिरफ्तार

अवैध संपर्क के कारण प्रेमिका के पति को कई बार दी थी धमकी !
shootout
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : बारासात के आमडांगा थाना अंतर्गत ताराबेड़िया ग्राम पंचायत के राउतारा इलाके में मंगलवार की देर रात दुकान पर बैठे मसियार मंडल को गोली मार दी गयी। गोली उसके गाव को छूते हुए कान में लगी। गंभीर अवस्था में मसियार मंडल को बारासात जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में घायल मसियार की बहन मनोवरा मंडल ने बताया कि स्थानीय ताराबेड़िया ग्राम पंचायत के उप प्रधान उमर अली मंडल के बेटे आरिफुल मंडल ने ही उसके भाई को गोली मारी है। उसका आरोप है कि काम के सिलसिले में मसियार ज्यादातर बाहर ही रहता था। मंगलवार की देर रात जब वापस आया तो अपनी दुकान में ही बैठा था। उसने पत्नी रुकसाना को फोन कर खाना लाने को कहा। आरोप है कि इसका पता लगते ही रुकसाना ने आरिफुल को इसकी जानकारी दी और आरिफुल ने उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। बताया गया है कि मसियार की बीबी रुकसाना व आरिफुल मंडल में अवैध संपर्क है जिसको लेकर वे दोनों मसियार पर दबाव बनाते थे। आरोप है कि आरिफुल ने मसियार को कई बात धमकी भी दी थी इस बीच जब उसे पता चला कि वह मसियार इलाके में है तो अभियुक्त ने उस पर गोली चला दी। इस मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने बुधवार को अभियुक्त आरिफुल मंडल व उसकी कथित प्रेमिका रुकसाना बीबी को गिरफ्तार कर उन्हें बारासात कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान हालांकि अभियुक्त ने गोली चलाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है। मसियार को गोली क्यों मारी गयी, क्या हत्या की उद्देश्य से ही उसपर गोली चलायी गयी थी, रुकसाना की इस पूरे मामले में क्या भूमिका है इन बिंदुओं पर भी पुलिस की छानबीन जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in