हालीशहर के पूर्व चेयरमैन राजू साहनी थामेंगे भाजपा का दामन ! पार्टी छोड़ने का ​किया ऐलान

Shock to TMC: Former Halisahar Chairman Raju Sahani to Join BJP.
हालीशहर पालिका के पूर्व चेयरमैन व तृणमूल नेता राजू सहानी
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हालीशहर : पश्चिम बंगाल की राजनीति में दलबदल का सिलसिला जारी है। काफी समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए हारीशहर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और कद्दावर नेता राजू साहनी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्पष्ट किया

राजू साहनी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्पष्ट किया कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं।राजू साहनी ने अपनी ही पार्टी पर उपेक्षा और अविश्वास का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से नेतृत्व उन्हें महत्व नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी और रामनवमी के अवसर पर उन्हें अर्जुन सिंह और बीजपुर के प्रत्याशी सुदीप्त दास के साथ भी देखा गया था।

इन कारणों से छोड़ी पार्टी

पार्टी छोड़ने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए साहनी ने कहा, "पार्टी में अब भ्रष्टाचार और अन्याय असहनीय हो गया है। आरजी कर मामले में न्याय न मिलना और संगठन के भीतर बढ़ता अविश्वास मुझे इस फैसले की ओर ले गया।" गौरतलब है कि राजू साहनी के पिता लक्ष्मण साहनी भी हल्लीशहर नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि क्षेत्र में उनके परिवार का गहरा प्रभाव है।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को तवज्जो न देते हुए कहा कि यह अपेक्षित था। टीएमसी नेतृत्व का दावा है कि साहनी काफी समय से भाजपा के संपर्क में थे और उनके जाने से पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, जानकारों का मानना है कि बीजपुर विधानसभा क्षेत्र में साहनी का जाना टीएमसी के लिए एक बड़ी सांगठनिक क्षति साबित हो सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in