शिपकी-ला 75 साल में पहली बार पर्यटकों के लिए खोला गया

अब पर्यटक केवल आधार कार्ड के साथ टोकन लेकर शिपकी-ला जा सकेंगे
शिपकी-ला 75 साल में पहली बार पर्यटकों के लिए खोला गया
Published on: 

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को किन्नौर के कल्पा ब्लॉक में सरकारी भूमि पर मालिकाना हक वाले 25 लोगों को प्रमाणपत्र बांटने के साथ मंगलवार को चीन अधिकृत तिब्बत सीमा से सटे शिपकी-ला गांव को पर्यटकों के लिए खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान 75 साल में पहली बार शिपकी-ला को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है।

अब पर्यटक केवल आधार कार्ड के साथ टोकन लेकर शिपकी-ला जा सकेंगे। किन्नौर जिले का अंतिम छोर पहली बार पर्यटन के लिए खोला गया है। शिमला से 350 किमी दूर यहां आईटीबीपी और सेना तैनात हैं। नमज्ञा गांव अंतिम पर्यटन स्थल है। रोजाना 50 लोगों को अनुमति मिलेगी। दोगरी नमज्ञा चेक पोस्ट पर पर्यटक को आधार कार्ड दिखाना होगा। सीमा पर 20 मिनट रुकने की अनुमति होगी। चीन का शिपकी गांव यहां से 500 मीटर दूर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News