Stock Market: टाटा ग्रुप के शेयर ने कराई जबरदस्त कमाई, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

Stock Market: टाटा ग्रुप के शेयर ने कराई जबरदस्त कमाई, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप
Published on: 

भारत में टाटा ग्रुप (Tata Group) के स्टॉक ने निवेशकों को खूब कमाई कराई है। शेयर बाजार में टाटा ग्रुप का जलवा किसी से छुपा नहीं है। ग्रुप के टाटा स्टॉक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रहा है। इनवेस्टर्स को पिछले 3 सालों में जबरदस्त रिटर्न मिला है।

2023 में शेयर की कीमतों में जबरदस्त उछाल

टाटा के निवेशकों के लिए Tata Power शेयर फिलहाल सोने का अंडा साबित हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मई 2020 में एक शेयर की कीमत 28.50 रुपए थी। वहीं, अभी इसी एक शेयर का भाव 233.45 रुपये पर जा पहुंचा है। इस हिसाब से पिछले 3 सालों में इस शेयर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और इन्वेस्टर्स की पसंद बनते जा रहा है। वहीं, साल 2023 में अगस्त तक 13.76 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

3 महीने में 15 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

बीते 3 महीने में शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो 15.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो बाजार में लगातार मल्टीबैगर साबित हो रहे हैं। साथ ही एक महीने में 4 फीसदी की तेजी आई है। इस तरह स्टॉक ने बीते 3 सालों में 28 रुपये से 235 रुपये तक का सफर तय किया है।

( नोट: किसी भी शेयर की खरीददारी से पहले सही जानकारी, खुद की समझ और एक्सपर्ट की मदद लें)

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News