हावड़ा में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

छह प्रमुख क्षेत्रों में युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए
Shantanu Thakur Reacts to Congress Candidate Arrest in Nandigram
हावड़ा के शरत सदन में रोजगार मेले का हुआ आयोजन
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के शरत सदन में शनिवार को 29वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। देशभर में एक साथ करीब 45 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले के तहत हावड़ा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चयनित कई अभ्यर्थियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पोर्ट कस्टम्स के प्रिंसिपल कमिश्नर नसीम फारसी, कस्टम्स प्रिवेंटिव के प्रिंसिपल कमिश्नर विनायक आजाद, कस्टम्स एयरपोर्ट एंड एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स की कमिश्नर आरती सक्सेना, देवज्योति चक्रवर्ती समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने पर जोर

रोजगार मेले के तहत छह प्रमुख क्षेत्रों में युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें कोलकाता कस्टम्स, केंद्रीय उत्पाद एवं जीएसटी, रक्षा विभाग, भारतीय डाक विभाग, भारतीय रेलवे और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत विभिन्न विभाग शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थी इन विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। आने वाले समय में रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in