‘बाहरवाली’ के चक्कर में कंपनी के अकाउंट से उड़ाया 1.10 करोड़ रुपये

शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने अभियुक्तको पकड़ा
‘बाहरवाली’ के चक्कर में कंपनी के अकाउंट से उड़ाया 1.10 करोड़ रुपये
Published on

कोलकाता : महानगर में बाहरवाली के चक्कर में फंसकर सिर्फ 8 महीने में कंपनी के अकाउंट से 1.10 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना शेक्सपियर सरणी थानांतर्गत जे.एल नेहरू रोड की है। अभियुक्त का नाम संदीप भारतिया है। वह हुगली के हिंदमोटर का रहनेवाला है। पुलिस ने उसे डलहौसी इलाके से पकड़ा है। वह पेशे से कंपनी का अकाउंटेंट था। गत शुक्रवार को उसके परिजनों ने शेक्सपियर सरणी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। हालांकि शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गत 10 अप्रैल को एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक ए.के पाटनी ने शेक्सपियर सरणी थाने में अपने कर्मचारी संदीप भारतिया के खिलाफ 1.10 करोड़ रुपये हड़पने की शिकायत दर्ज करायी थी। व्यवसायी ने बताया कि अभियुक्त ने पिछले 8 नहीने में उसकी कंपनी के अकाउंट से 1.10 करोड़ रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर किया है। अभियुक्त ने इसके लिए व्यवसायी को फर्जी दस्तावेज दिखाये थे। कुछ दिनों पहले कंपनी की ऑडिट होने पर पता चला कि बीते कुछ महीने में उसके पार्टी को पेमेंट नहीं किया गया। ऐसे में अभियुक्त संदीप ने सभी रुपये अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि संदीप का बीते कुछ दिनों में एक नाइट बार आना-जाना बढ़ा है। वह एक महिला के चक्कर में फंस कर इतने रुपये उड़ा रहा है। इस बीच गत शुक्रवार को संदीप ऑफिस आया लेकिन दोपहर में अचानक चला गया। इस बीच शाम को उसके परिजनों ने शेक्सपियर सरणी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पाया कि शनिवार की रात को संदीप डलहौसी इलाके के एक नाइट बार में आने वाला है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in