शाहरुख ने 'दीदी' को दिया धन्यवाद

किया जल्द कोलकाता आने का वादा
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके उत्तर में शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए जल्द कोलकाता आने की बात कही।

बीते रविवार को शाहरुख खान का 60वां जन्मदिन था। शनिवार रात बारह बजे से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, मेरे भाई शाहरुख खान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। तुम अपनी अद्भुत प्रतिभा और करिश्मे से भारतीय सिनेमा को और भी समृद्ध करते रहो।

मुख्यमंत्री के इस संदेश के जवाब में मंगलवार को शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ममता दीदी, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपके सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ। मैं जल्द ही कोलकाता आऊँगा। शाहरुख खान और ममता बनर्जी के बीच हमेशा से ही सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। उनके इस संदेश से प्रशंसकों में उत्साह फैल गया है कि शायद वे जल्द ही फिर से 'सिटी ऑफ जॉय' में दिखाई देंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in