मेस्सी से मिले 'किंग खान', अबराम ने लिये ऑटोग्राफ

फुटबॉल और सिनेमा के दो किंग आमने-सामने
मेस्सी और शाहरुख खान
मेस्सी और शाहरुख खान
Published on: 

कोलकाता: सॉल्टलेक के युवाभारती स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी के विशेष कार्यक्रम से पहले फुटबॉल और सिनेमा जगत के दो ‘किंग’मेस्सी और शाहरुख खान एक ही फ्रेम में नजर आए। शनिवार की सुबह शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मेस्सी से मिले।

मुस्कान, गर्मजोशी और हाथ मिलाने से सजी इस मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। शाहरुख के बेटे अबराम ने मेस्सी से ऑटोग्राफ भी लिया। वीडियो में देखा गया कि मेस्सी बेहद सहज अंदाज में शाहरुख और अबराम से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान मेस्सी के करीबी मित्र और लंबे समय के साथी रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज भी मौजूद थे।

राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस भी इस मुलाकात का हिस्सा बने। हालांकि, शाहरुख खान का युवा भारती स्टेडियम जाने का कार्यक्रम भी था। हजारों प्रशंसक उम्मीद कर रहे थे कि वे मेस्सी और शाहरुख को एक साथ स्टेडियम में देख पाएंगे। लोगों ने महंगे टिकट सिर्फ मेस्सी की एक झलक पाने के लिए खरीदे थे, साथ में सुआरेज और डी पॉल को देखने की उत्सुकता भी थी।

लेकिन स्टेडियम में बिगड़ते हालात और अव्यवस्था के कारण शाहरुख खान युवा भारती में प्रवेश नहीं सके। नतीजतन, प्रशंसकों की वह बहुप्रतीक्षित झलक सिर्फ होटल तक ही सीमित रह गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in