शब्दाक्षर पूर्वी दिल्ली का काव्य समारोह सम्पन्न

शब्दाक्षर पूर्वी दिल्ली का काव्य समारोह सम्पन्न
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

दिल्ली : विगत दिवस ‘शब्दाक्षर’ साहित्यिक संस्था की ‘शब्दाक्षर दिल्ली प्रदेश इकाई’ के अंतर्गत पूर्वी दिल्ली जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष दीपिका वल्दिया के नेतृत्व में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शब्दाक्षर दिल्ली के सभी पदाधिकारी, रचनाकार एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की तथा अपने गीत, गजल और कविताओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि डॉ. मनोज कामदेव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. ममता पंत, कृष्णा शर्मा ‘दामिनी’ एवं वरिष्ठ कवि अशोक मधुप उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शब्दाक्षर दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष शायर राजकुमार मिश्र ‘प्रतापगढ़िया’ ने की। पूर्वी दिल्ली की संरक्षिका कवयित्री रजनीबाला द्वारा मां शारदा की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत ‘शब्दाक्षर गीत’ का मधुर गायन डॉ. अम्बिका मोदी, नीलम उपाध्याय, कुसुम सिंह ‘सुनैना’ एवं दीप्ति अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं सधे हुए ढंग से संचालन जिला समिति के संगठन मंत्री रविकांत मिश्र, मीडिया प्रभारी अशोक चावला तथा प्रदेश अर्थमंत्री डॉ. अम्बिका मोदी ने किया। अतिथियों का सम्मान समिति के मंत्री राजकुमार ‘हाथरसी’, जिला उपाध्यक्ष कवि मांगेराम एवं जिला अर्थमंत्री सुधाकर मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि इस काव्य आयोजन को राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रताप सिंह के साथ-साथ देशभर में हजारों साहित्य प्रेमियों ने फेसबुक लाइव के माध्यम से देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। इस भव्य काव्य समारोह में विष्णु कुमार ‘सरल’, उषा शर्मा, ऋतु रस्तोगी ‘कहकशा’, विभाकर मिश्र, कुसुम सिंह ‘सुनैना’, राजेश शुक्ल, प्रदीप कुमार ‘सजल’, विनय कुमार, ज्योत्सना, रमा शंकर शर्मा, हरेन्द्र प्रसाद यादव ‘हर्षित’, संदीप जगन ‘जांगड़ा’, अद्वैत रवि, अभिनव मिश्रा, कविता अदलक्खा, सत्यवान यादव, उषा सिंह, दीप्ति अग्रवाल, सीमा पटेल, राजकुमार ‘अर्जुन’, बंटी जाबड़ ‘गुलफाम’, डॉ. विनोद कुमार तिवारी, नेहा जैन, दास प्रेम, अंजली सरधाना, पूनम सिंह, मधु वशिष्ठ, अंजना जैन, ललित मोहन जोशी, अलका जैन ‘आनंदी’, अंकुर मिश्रा, सुमित यादव सहित 50 से अधिक रचनाकारों ने काव्य पाठ कर आयोजन को यादगार बना दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in