सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

डायमंड हार्बर के एक निजी होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

Published on

डायमंड हार्बर : डायमंड हार्बर थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर एक निजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 9 लोगों को गिरफ्तर कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद हलचल मच गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में होटल के अंदर पार्टी चल रही थी! कई पुरुष और महिलाएं एकत्र हुए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। पुलिस ने होटल से ९ लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि डायमंड हार्बर पर्यटकों की पसंदीदा जगहों की सूची में सबसे ऊपर है। यहां थोड़े समय के लिए बाहर जाना संभव है। पर्यटकों के लिए कई होटल बनाए गए हैं। गुप्त सूचना मिलने पर डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन और महिला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 117 पर एक निजी होटल में छापा मारा। छापेमारी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले डायमंड हार्बर के एक होटल में पार्टी रोकी गई थी लेकिन शनिवार की दोपहर फिर खबर आई कि शहर के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों को रविवार को डायमंड हार्बर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in