मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार

विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किये गए यह उग्रवादी
मणिपुर में सात उग्रवादी गिरफ्तार
Published on

इंफाल : मणिपुर के विभिन्न जिलों से सुरक्षा बलों ने 7 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-पीडब्ल्यूजी) के 2 उग्रवादियों को शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले में गिरफ्तार किया गया। इस बीच, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सेनापति जिले से दो ‘सिंगल बैरल राइफल’, एक .22 राइफल और नौ एमएम की एक पिस्तौल सहित चार आग्नेयास्त्र बरामद किए गए।

उसने कहा कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग से ‘चिन नेशनल डिफेंस फोर्स’ के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। यह उग्रवादी युवाओं की भर्ती कर उन्हें सीकेएनडीएफ के लिए सशस्त्र विद्रोह में शामिल करने, सीमा पार हथियारों एवं काडरों की आवाजाही और जबरन वसूली में शामिल था। जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके-प्रो)’ के एक सक्रिय कैडर को शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले के वांगखेई अयांगपल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। संगठन के एक अन्य उग्रवादी को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के मायंग लांगजिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ के एक सक्रिय काडर को थौबल जिले के संगाईयुम्फाम चेरापुर मयाई लीकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी माखा लेईकाई से पीआरईपीएके (प्रो) के एक और उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। :‘’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in