PSL को झटका, IPL से जुड़ेगा यह धाकड़ खिलाड़ी

पाकिस्तान सुपर लीग को एक और करारा झटका लगा जब श्रीलंका के कप्तान और हरफनमौला दासुन शनाका ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में चोटिल सैम कुरेन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने का फैसला किया।
 दासुन शनाका ने टी20 कप में शानदारी पारी खेली थी ( फाइल फोटो )।
दासुन शनाका ने टी20 कप में शानदारी पारी खेली थी ( फाइल फोटो )।
Published on

नई दिल्लीः पाकिस्तान सुपर लीग को एक और करारा झटका लगा जब श्रीलंका के कप्तान और हरफनमौला दासुन शनाका ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में चोटिल सैम कुरेन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने का फैसला किया। इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने मुस्ताफिजूर रहमान की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने के लिये इस्लामाबाद युनाइटेड के साथ करार तोड़ा था।

टीम के एक सूत्र ने बताया, ‘‘पीएसएल के साथ औपचारिकतायें पूरी होने के बाद दासुन आईपीएल करार पर हस्ताक्षर करेंगे। यह औपचारिकता मात्र है। वह गुवाहाटी में टीम से जुड़ेंगे।’’ रॉयल्स को गुवाहाटी में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना है। शनाका की कप्तानी में सह मेजबान श्रीलंका टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण से बाहर हो गई थी ।

आईपीएल की दिसंबर में हुई मिनी नीलामी में शनाका को किसी ने खरीदा नहीं था। पीएसएल में वह लाहौर कलंदर्स टीम से जुड़े थे। रॉयल्स के मुख्य कोच श्रीलंका के पूर्व धुरंधर कुमार संगकारा हैं जबकि भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ सहायक कोच हैं। राठौड़ टी20 विश्व कप में श्रीलंका के बल्लेबाजी सलाहकार कोच थे।

 दासुन शनाका ने टी20 कप में शानदारी पारी खेली थी ( फाइल फोटो )।
पंजाब किंग्स पर इरफान का बड़ा बयान
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in