त्योहारी सीज से पहले झटका : बंगाल में 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे शराब के दाम

विदेशी सुरा के दाम सबसे अधिक बढ़ने की संभावना
त्योहारी सीज से पहले झटका : बंगाल में 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे शराब के दाम
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले शराब प्रेमियों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है। राज्य में आगामी 1 अक्टूबर से विभिन्न प्रकार की शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजनों से ठीक पहले आई इस खबर से सुरा के शौकीनों के बजट पर सीधा दबाव पड़ने वाला है। दुर्गा पूजा के प्रारंभ से बंगाल में त्योहारी सीजन शुरू हो जाता है और यह दिसंबर तक चलता है।

तीनों श्रेणियों की कीमतों में होगी वृद्धि

सूत्रों के अनुसार, देसी, विदेशी ब्रांड और बीयर तीनों श्रेणियों की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक मूल्य सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन यह साफ है कि बीयर की कीमतों में आंशिक वृद्धि होगी, जबकि महंगी विदेशी मदिरा के दाम काफी अधिक बढ़ सकते हैं। वेस्ट बंगाल स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी हालिया नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये नए रेट अक्टूबर की पहली तारीख से लागू हो जाएंगे।

बढ़ेगा राज्य का राजस्व

राज्य सरकार पर मौजूदा समय में भारी वित्तीय घाटे और लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का बड़ा बोझ है। इस राजकोषीय घाटे को पाटने के लिए प्रशासन लगातार राजस्व बढ़ाने के उपायों पर काम कर रहा है, जिसमें शराब की बिक्री एक प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा, प्रशासनिक स्तर पर कड़े कदम उठाते हुए अष्टमी के दिन राज्यभर में ड्राई डे घोषित किया गया है, यानी उस दिन सभी दुकानें और बार पूरी तरह बंद रहेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in