मिडिल ईस्ट में सनसनी-ईरान के खुफिया मंत्री पर इजराइली हमला?

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को दावा किया कि सेना ने ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया है।
ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब ( फाइल फोटो)
ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब ( फाइल फोटो)
Published on

दुबईः इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को दावा किया कि सेना ने ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया है। काट्ज ने इस कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा कि ‘‘आज सभी मोर्चों पर बड़ी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इसका विस्तृत विवरण नहीं दिया।

खतीब की मौत से पहले इजराइल ने ईरान के दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी के मारे जाने की घोषणा की थी। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के स्वयंसेवी ‘बासिज’ बल के प्रमुख थे। ईरान ने दोनों नेताओं की मौत की पुष्टि की है। जनवरी में देश की 47 साल पुरानी धार्मिक शासन व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई में दोनों ने अहम भूमिका निभाई थी।

इजराइल का कहना है कि ईरान के इन अधिकारियेां को ईरानी शासन को कमजोर करने के लिए मारा गया। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने मंगलवार को कहा कि अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को रात में हमलों में ‘‘मार गिराया गया।’’ इजराइली सेना ने बताया कि तेहरान में ‘बासिज’ बल के 10 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए।

ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब ( फाइल फोटो)
संदेह खत्म: नेतन्याहू ने इस तरह साबित किया कि वो जिंदा हैं

ईरान ने बुधवार को इजराइल की ओर मिसाइलों की बौछार की जिसके कारण देश के मध्य हिस्सों में सायरन बजने लगे और तेल अवीव में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। इजराइल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा ‘मेगेन डेविड एडोम’ के अनुसार, तेल अवीव के पूर्व में स्थित रमात गन इलाके में दो लोगों की मौत हो गई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in