रानाघाट में सनसनी: बैंक कैश वैन के सुरक्षाकर्मी को लगी गोली

Sensation in Ranaghat: Security guard of bank cash van shot
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नदिया: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट इलाके में रविवार दोपहर एक बैंक सुरक्षाकर्मी के गोली लगने से हड़कंप मच गया। घायल सुरक्षाकर्मी की पहचान मोशर्रफ हुसैन मंडल के रूप में हुई है। घटना राणाघाट के शीतलताला स्थित एक निजी बैंक के सामने की है। वर्तमान में सुरक्षाकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है और वे एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

बैंक में कैश जमा कर लौटते समय हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, मोशर्रफ हुसैन मंडल एक निजी एजेंसी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं जो बैंकों तक नकदी पहुँचाने का काम करती है। रविवार दोपहर वे राणाघाट शीतलताला स्थित एक निजी बैंक में कैश जमा करने पहुँचे थे। काम पूरा करने के बाद जैसे ही वे वापस अपनी गाड़ी में चढ़ने लगे, तभी अचानक उनके पेट में गोली लग गई। गोली चलते ही वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

क्या यह दुर्घटनावश चली गोली थी?

पुलिस के शुरुआती सूत्रों के मुताबिक, यह मामला सुरक्षाकर्मी की अपनी ही सर्विस गन से दुर्घटनावश गोली चलने का लग रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी सर्विस गन गाड़ी की सीट पर रखी हुई थी। असावधानी के कारण अचानक बंदूक से गोली चल गई जो सीधे उनके पेट में जा लगी। हालांकि, राणाघाट थाना पुलिस मामले के अन्य पहलुओं और किसी बाहरी हमले की संभावना की भी जाँच कर रही है।

अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष

घटना के तुरंत बाद घायल मोशर्रफ को राणाघाट उपमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहाँ उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में स्थानांतरित कर दिया। फिलहाल उनकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है और वाहन व हथियार को जाँच के लिए कब्जे में ले लिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in