23 नवंबर को 8 घंटे के लिए सेकेंड हुगली ब्रिज बंद

कोलकाता ट्रैफिफ पुलिस ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वैकल्पिक कई रास्ते होंगे।
23 नवंबर को 8 घंटे के लिए सेकेंड हुगली ब्रिज  बंद
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सेकेंड हुगली ब्रिज पर मरम्मत कार्य जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगेगा। 23 नवंबर रविवार की सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेकेंड हुगली ब्रिज पर वाहन नहीं चलेंगे। एचआरबीसी द्वारा आठ घंटे का क्लोजर मांगा गया था जिसे पुलिस की मंजूरी मिली गयी है।

नोटिफिकेशन जारी

कोलकाता ट्रैफिफ पुलिस ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वैकल्पिक कई रास्ते होंगे। नोटिफिकेशन में उल्लेख किया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद ब्रिज जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सेकेंड हुगली ब्रिज कोलकाता और हावड़ा को जोड़ता है। यह ब्रिज रोजाना 1 लाख से अधिक वाहनों का भार उठाता है। समय के साथ भारी ट्रैफिक और मौसम के प्रभाव के कारण ब्रिज की मरम्मत की आवश्यता पड़ी है। एचआरबीसी ने हेल्थ चेकअप कराया है जिसमें केबल्स, बियरिंग और अन्य स्ट्रक्चरल हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता है।

सेकेंड हुगली ब्रिज पर जरूरी मरम्मत कार्य

सेकेंड हुगली ब्रिज निर्माण के बाद से अब तक का सबसे बड़ा मरम्मत कार्य जारी।

स्टे केबल्स और बियरिंग का काम बेहद अहम है।

सेकेंड हुगली ब्रिज स्टे केबल ब्रिज है।

152 स्टे केबल्स में से 19 को रिप्लेसमेंट किया जायेगा।

16 होल्डिंग डाउन केबल बदलने का काम पूरा हो चुका है।

स्टे केबल्स की संख्या बढ़ी

एचआरबीसी सूत्रों के मुताबिक सेकेंड हुगली ब्रिज के जिन स्टे केबल्स को बदला जायेगा उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेकेंड हुगली में कुल 152 स्टे केबल्स हैं। प्राथमिक स्तर पर यह तय हुआ था कि 14 या 16 केबल्स बदले जायेंगे लेकिन अब इसकी संख्या 19 हो गयी है। ऐसे में इन सभी को बदलने में समय लग सकता है। एचआरबीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित केबल्स बदलने के बाद अगले 40 से 50 सालों तक उक्त केबल्स में भार सम्भालने की क्षमता रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in