आज से हावड़ा में शुरू होगा ‘सेवा सेतु अभियान’

50 वार्डों के 26 स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर,विधवा, वृद्ध और दिव्यांग भत्ता से लेकर आयुष्मान कार्ड तक बनाने की मिलेगी जानकारी
Seba Setu Abhiyan Starts in Howrah to Help Citizens Access Govt Schemes
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा नगर निगम की ओर से नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु अभियान’ शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत आगामी 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक नगर निगम के सभी 50 वार्डों को कवर करते हुए निर्धारित 26 स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का संचालन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। नगर निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। खास तौर पर विधवा भत्ता, वृद्धावस्था भत्ता और दिव्यांगजनों के भत्ते के लिए नए आवेदन फॉर्म वितरित किए जाएंगे। इससे पात्र लोगों को योजना से जुड़ी प्रक्रिया शुरू करने में सुविधा होगी।

कई योजनाओं का मौके पर मिल सकेगा अपडेट

शिविरों में अन्नपूर्णा योजना से संबंधित जानकारी तथा आवेदन की स्थिति की जांच की जा सकेगी। इसके साथ ही नागरिक आयुष्मान कार्ड का स्टेटस भी पता कर सकेंगे। नगर निगम के अनुसार, अलग-अलग वार्डों के लिए निर्धारित शिविर स्थलों पर संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविरों के लिए एमसी जूनियर हाई स्कूल, जटाधारी पार्क, नेताजी विद्यालय, मिलन संघ क्लब, सेवा संघ समिति, टीसीपीसी भवन, सरत सदन, बिजॉय नंदा पार्क, शांति समाज क्लब, आर्य बालिका विद्यालय समेत विभिन्न स्थान निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम ने नागरिकों से निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित शिविर में पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in