बेलूड़ में खुले नाले में फंसा पुलकार का पहिया

5 स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे
School Poolcar Trapped in Open Drain in Belur Children Safe
पुलकार का चक्का खुले नाले में फंसा
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बाली: बेलूड़ के बंकू बिहारी घोष लेन में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांच स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक पुलकार का अगला पहिया खुले नाले में जा गिरा। हादसे में सभी बच्चे बाल-बाल बच गये। पुलकार चालक की सूझबूझ से पांचों छात्रों को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, अग्रसेन बॉयज स्कूल के पांच छात्र पुलकार से अपने घर लौट रहे थे। इलाके में सड़क पर बारिश का पानी जमा था। पानी भरे होने के कारण चालक को सड़क के किनारे खुले नाले का अंदाजा नहीं हो सका।

अचानक पुलकार का अगला पहिया खुले नाले में फंस गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उसमें सवार बच्चों में घबराहट फैल गई। बताया गया कि पुलकार को नाले से बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन वाहन को तत्काल नहीं निकाला जा सका। हालांकि, चालक ने धैर्य और सतर्कता का परिचय देते हुए बच्चों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद सभी पांचों छात्रों को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जलजमाव के कारण खुले नाले का पता नहीं चल पा रहा था। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुले नाले को ढकने और जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in