बिहार के नये मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, कल लेंगे शपथ

पटना में भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने गए सम्राट चौधरी: विजय कुमार सिन्हा
बिहार के नये मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, कल लेंगे शपथ
Published on

पटना : बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उठे सवाल—अब अगला मुख्यमंत्री कौन—का जवाब मिल गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को बिहार की कमान सौंप दी है। उनके नाम के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

माना जा रहा है कि यह फैसला सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति की दिशा तय करने वाला बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in