

काकद्वीप : समुद्री बांध टूटने से लोगों के घरों में खारा पानी के घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। यह घटना नामखाना के मौसुनी ग्राम पंचायत के बालियारा साल्टघेरी इलाके में घटी है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अमावस्या कोटाल में ज्वार के दौरान करीब 200 फीट ऊंची समुद्री दीवार टूट गई। इस घटना के बाद गांव में खाना पानी घुसने लगा। इस बीच कई टूरिस्ट लॉज सहित कई लोगों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थायी नदी बांध की मरम्मत नहीं करने से आने वाले दिनों में पूरा गांव में खारा पानी बढ़ जाएगा। अमावस्या का कोटाल चल रहा है। नदी और समुद्र का जल स्तर बढ़ेगा। दक्षिण 24 परगना जिला परिषद की सहकारी सभाधिपति श्रीमंत कुमार माली ने कहा कि रविवार की सुबह को इलाके का परिर्दशन किया हूं। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बांध मरम्मत के लिए सूचना दी गई। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध मरम्मत के कार्य में जुटे हुए हैं।