Earthquake in Afghanistan: विदेशमंत्री जयशंकर ने अफगानी मंत्री से की बात, बोले- जल्द मिलेगी मदद

एस जयशंकर और तालिबानी मंत्री के बीच बातचीत के मुख्य बिंदु क्या रहे?
एस जयशंकर (विदेश मंत्री)
एस जयशंकर (विदेश मंत्री)
Published on: 

कोलकाता: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से बात की है। एस जयशंकर ने इस बात की जानकारी अपने X हैंडल के द्वारा दी।

उन्होंने लिखा कि आज दोपहर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी से फोन पर बातचीत की। साथ ही बल्ख, समांगन और बगलान प्रांतों में आए भूकंप में हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने आगे लिखा कि भूकंप प्रभावित समुदायों के लिए भारतीय राहत सामग्री आज सौंपी जा रही है। दवाओं की और आपूर्ति जल्द ही पहुंच जाएगी। अपनी यात्रा के बाद से हमारे द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर चर्चा की। भारत और अफगानिस्तान के बीच लोगों बेहतर होते संबंधों का भी स्वागत किया। साथ ही क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों के आदान-प्रदान की सराहना की।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में तड़के आए 6.3 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 150 लोग घायल हुए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News