यॉर्कशर से जुड़ेंगे रूतुराज गायकवाड़

गायकवाड़ भारत के लिए 6 वनडे और 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं
यॉर्कशर से जुड़ेंगे रूतुराज गायकवाड़
Published on: 

लीड्स : भारतीय बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन वन के 5 मैचों और वनडे कप के लिये यॉर्कशर टीम से जुड़ेंगे। यॉर्कशर को सर्रे के खिलाफ जुलाई में काउंटी मैच खेलना है। गायकवाड़ सत्र के आखिर तक टीम के साथ रहेंगे। क्लब ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। गायकवाड़ इस समय इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा हैं जिसने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट खेले। अब भारत ए टीम 13 से 16 जून तक भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ बेकेनहम में चार दिवसीय मैच खेलेगी।

यॉर्कशर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपर किंग्स और रणजी ट्रॉफी की महाराष्ट्र टीम के कप्तान पुणे के रहने वाले रूतुराज गायकवाड़ छह वनडे और 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इसमें कहा गया कि दाहिने हाथ का यह बल्लेबाज शीर्ष चार में कहीं भी उतर सकता है और भारत के लिये पारी का आगाज भी कर चुका है। गायकवाड़ ने कहा कि मैं हमेशा से यहां काउंटी क्रिकेट खेलना चाहता था और यॉर्कशर से बड़ा इंग्लैंड का कोई क्लब नहीं होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News