यूक्रेन पर रूस का हमला, 11 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
PTI
PTI
Published on

कीव : रूस और यूक्रेन लगातार एक दूसरे को निशाना बना रहे है। मंगलवार रात रूस ने यूक्रेन के इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये।

PTI
कलिता के लिए आसान नहीं था परिचारिका से मंत्री तक का सफर

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने ‘टेलीग्राम’ पर एक बयान में कहा कि कीव में कम से कम चार लोग मारे गए और तीन बच्चे सहित 58 लोग घायल हो गए। कीव के आठ जिलों में आवासीय इमारतों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के अन्य हिस्सों में भी हमले की खबरें आईं। आपातकालीन सेवा के अनुसार, मध्य निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में रूसी हमलों में निप्रो शहर को निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए। बचावकर्मी मौके पर पहुंचे ही थे कि एक अन्य हमला हो गया जिसमें एक बचावकर्मी की मौत हो गई। हमले में दो मंजिला आवासीय इमारत और चार मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बड़ी इमारत के मलबे में लोग फंसे हुए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रूस एक नए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और हवाई हमले के अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने की अपील की थी।

कई इमारतें क्षतिग्रस्त : पोडिल्स्की जिले में नौ मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा, जिससे लोग मलबे में दब गए। हवाई हमले की चेतावनी जारी रहने के बीच सुबह तक बचाव अभियान जारी था। सोलोमियांस्की जिले में 20 मंजिला और 24 मंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। यूक्रेन के अधिकारी रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने के लिए सहयोगी देशों से अधिक हवाई रक्षा मिसाइलों की मांग कर रहे हैं। यूक्रेन बड़ी संख्या में ड्रोन को रोकने में सक्षम है, हालांकि बैलिस्टिक मिसाइलें देश की हवाई सुरक्षा के लिए एक बड़ी कमजोरी बनी हुई हैं।

PTI
राजस्थान में सप्ताहभर आंधी-बारिश, तापमान 45 डिग्री से नीचे, हीटवेव से राहत की उम्मीद
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in