पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर हंगामा

तृणमूल ने चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की
पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर हंगामा
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर मंगलवार को हंगामा हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया, पुलिस बैरिकेड्स तोड़े और बोतलें फेंकी। उस क्षेत्र को युद्धक्षेत्र में बदल दिया। भाजपा के झंडे लहराते हुए इन उग्र गुंडों ने भद्दी गालियां दीं। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात किया गया। तृणमूल ने इस घटना को “संगठित हिंसा” करार देते हुए भाजपा का कल्चर बताया। तृणमूल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव आयोग के वकील बर्बरता के इन स्पष्ट दृश्यों को देख रहे होंगे। हमें उम्मीद है कि वे इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय तक ले जाएंगे और भाजपा तथा शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ तत्काल, कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो यह चुनाव आयोग और भाजपा के बीच नापाक मिलीभगत का अंतिम और अकाट्य प्रमाण होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in