रोहित 2.0 का दौर शुरू, दबदबा बनाने को तैयार: कुंबले

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले आईपीएल के इस सत्र के पहले मैच में रोहित शर्मा के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं।
रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में 38 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली।
रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में 38 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली।
Published on

मुंबईः भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले आईपीएल के इस सत्र के पहले मैच में रोहित शर्मा के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि रोहित का ‘2.0 अवतार’ पूरे टूर्नामेंट में विरोधी टीमों के लिये चिंता का सबब रहेगा। 38 वर्ष के रोहित ने 38 गेंद में 78 रन बनाये जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया।

कुंबले ने ‘स्टार स्पोटर्स’ से कहा ,‘‘ लगता है कि रोहित शर्मा अपने 2 . 0 अवतार में आ गए हैं। उनकी पारी से साबित हो गया है कि वह फिर से अपना दबदबा बनाने को तैयार हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे थे, मुझे उनके कैरियर के शीर्ष दिनों की याद आ गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे गेंदबाजों को छक्के लगाना आसान नहीं है लेकिन उसने इसे आसान बना दिया। उसने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और ब्रेक के बाद लौटने पर लय और टाइमिंग हासिल करने में पांच से सात दिन लगते हैं।’’ कुंबले ने कहा, ‘‘वह शानदार पारी थी। छक्के आसानी से लग रहे थे। इस पारी ने साबित कर दिया कि रोहित का यह अवतार आईपीएल की बाकी टीमों के लिये चिंता का सबब होगा।’’

रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में 38 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली।
लोग बोलते रहें, मैं खेलता रहूंगा: रहाणे ने ऐसा क्यों कहा?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in