कालीघाट के ‘माफिया नेटवर्क’ को लेकर फिर दिल्ली जायेंगे ऋतब्रत

केंद्रीय एजेंसियों को सौंपेंगे कई अहम जानकारियां
विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी
विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी
Published on

कोलकाता : कालीघाट तृणमूल के कथित ‘माफिया नेटवर्क’ और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी एक बार फिर दिल्ली जायेंगे। मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो इसी सप्ताह, नहीं तो अगले सप्ताह वह दिल्ली जा सकते हैं।

ऋतब्रत ने कहा कि उनके पास अलग-अलग जगहों से कई गंभीर शिकायतें और महत्वपूर्ण जानकारियां आयी हैं। इनकी जांच करने की व्यवस्था उनके पास नहीं है। इसलिए वह केंद्रीय जांच एजेंसियों से इसकी जांच कराने की मांग करेंगे।

उन्होंने कालीघाट तृणमूल और भाजपा के बीच ‘सेटिंग’ की आशंका जताते हुए कहा कि कई आरोपों के बावजूद संबंधित लोग खुलेआम घूम रहे हैं। ऋतब्रत ने यह भी कहा कि अगर सच में कोई ‘सेटिंग’ होती तो शिउली साहा और सबीना यास्मीन समेत उनके खेमे के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज नहीं होते और गिरफ्तारियां नहीं होतीं।

इसमें राजनीतिक लोगों के साथ फुटबॉल कोच, पूर्व पत्रकार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। ‘‘इन सभी कड़ियों को जोड़ने की क्षमता केंद्रीय एजेंसियों के पास है, इसलिए दिल्ली जा रहा हूं,’’ उन्होंने कहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in