आरजी कर पीड़िता की मां ने सीबीआई पर उठाये सवाल, कहा - ‘वे बेशर्म हैं’

सीबीआई की जांच अधिकारी रो पड़ी, कहा-‘मैं भी एक मां हूं’
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : सियालदह कोर्ट में खड़े होकर आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की माँ ने फिर जाँच एजेंसी सीबीआई पर उंगली उठायी। उन्होंने कहा, वे बेशर्म हैं। सीबीआई की जाँच अधिकारी कोर्ट रूम से बाहर आयीं और रो पड़ीं। उन्होंने कहा, मैं भी एक माँ हूँ। सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल बलात्कार और हत्या मामले में शुक्रवार को सियालदह कोर्ट में सातवीं 'स्थिति रिपोर्ट' पेश की। आरजी कर डॉक्टर-छात्रा की माँ ने कोर्ट में गोपनीय बयान देने की इच्छा जतायी। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी, 2026 को है। सीबीआई को उस दिन केस डायरी के साथ पेश होने को कहा गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई डॉक्टर-छात्रा के बलात्कार और हत्या मामले की जाँच कर रहा है। शुक्रवार को कोर्ट में स्थिति रिपोर्ट पेश करते हुए सीबीआई ने कहा कि 11 लोगों से पूछताछ की गयी है। सीसीटीवी और सीडीआर देखने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की माँ पहले भी केंद्रीय एजेंसी की जाँच पर अंगूली उठा चुकी हैं। शुक्रवार को उन्होंने कोर्ट रूम में खड़े होकर सीबीआई को फिर से ‘बेशर्म’ कहा। इससे पहले, पीड़िता की माँ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम के बाहर खड़े होकर जाँच अधिकारी पर तंज कसा था।

पिता ने की अदालत से अपील

पीड़िता के पिता ने जज से कहा, ‘यह बस एक अनुरोध है। सीबीआई अपराधी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। यह एक बड़ी जाँच एजेंसी है।’ उन्होंने यह भी कहा कि जाँच अधिकारी को बताना चाहिए कि हॉस्टल में क्या मिला। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा, ‘उन्होंने बहुत देर से मेरा फोन नहीं उठाया। मैं दिल्ली गया था। डायरेक्टर से बात करने के बाद उन्होंने कहा, फिर हमने केस छोड़ दिया है। हमने कहा कि कोर्ट में बता दो। उसके बाद उन्होंने हमें बुलाया और कहा, हम एक अतिरिक्त चार्जशीट देंगे।’ जज ने पूछा, ‘क्या हॉस्टल में कुछ जरूरी सुराग मिला था?’ इसके बाद पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मिल गया था। हम एक गोपनीय बयान के जरिए बताएंगे।’

इसके बाद, पीड़िता की माँ ने अदालत में सीबीआई पर उंगली उठाते हुए कहा, ‘वे बिल्कुल बेशर्म हैं।’ न्यायाधीश ने पीड़िता के माता-पिता को शांति से अदालत कक्ष से बाहर जाने को कहा। उन्होंने उन्हें बाहर जाने और कुछ भी करने से भी मना किया। कुछ देर बाद, जांच अधिकारी अदालत कक्ष से बाहर आयीं और रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मैं भी एक माँ हूँ।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in