साहा संस्थान में रिसर्च ट्रेनिंग का अवसर

पोस्टग्रेजुएट और ग्रेजुएट छात्रों को 2 माह का प्रशिक्षण
साहा संस्थान में रिसर्च ट्रेनिंग का अवसर
Published on

21 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पढ़ाई के साथ शोध कार्य करने का अवसर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स की ओर से विभिन्न विषयों के छात्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत साइंस, मेडिसिन और फार्मेसी जैसे विषयों में पोस्टग्रेजुएट छात्रों को रिसर्च करने का मौका मिलेगा। संस्थान की ओर से बताया गया है कि चयनित छात्र फिजिकल साइंसेज और बायोफिजिकल साइंसेज के क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार के शोध कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके लिए पोस्टग्रेजुएट छात्रों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। इसके अलावा हाल ही में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और टेक्नोलॉजी के विभिन्न विषयों में ग्रेजुएशन करने वाले छात्र या इंटीग्रेटेड बैचलर्स-मास्टर्स कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थी भी इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिमाह 9,000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मई से 17 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संस्थान के विशेषज्ञ लगभग 2 महीने तक छात्रों को रिसर्च कार्य की बारीकियां सिखाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक छात्रों को अपने शैक्षणिक संस्थान के निदेशक से स्वीकृति पत्र प्राप्त करना होगा। इसके बाद निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर स्वीकृति पत्र के साथ ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in