मिरिक के बालासर नदी पर बेली ब्रिज को लेकर खबर गलत : गृह सचिव

मिरिक के बालासर नदी पर बेली ब्रिज को लेकर खबर गलत : गृह सचिव
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मिरिक के बालासर नदी पर बने बेली ब्रिज को लेकर फैली खबरों को राज्य की गृह सचिव संघमित्रा घोष ने गलत बताया है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने स्पष्ट किया कि नदी पर बना बेली ब्रिज पूरी तरह सुरक्षित है और अच्छी स्थिति में है। गृह सचिव ने बताया कि जून महीने में बनाए गए एक क्रॉसवे को लेकर यह मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों ने इस क्रॉसवे का निर्माण किया था, जो पानी के तेज बहाव में बह गया। इसका बेली ब्रिज से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से बेली ब्रिज का काम सही तरीके से किया जा रहा है और पुल की स्थिति भी अच्छी है। PWD द्वारा बनाए जा रहे नए पुल का निर्माण भी निर्धारित समय के भीतर पूरा हो जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in