बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश

मगरहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर में री-पोलिंग; निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग का फैसला
बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश
Published on

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 पोलिंग स्टेशनों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। आयोग ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह फैसला निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

इनमें से 11 पोलिंग स्टेशन मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में और 4 पोलिंग स्टेशन डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इन सभी केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा।

आयोग का कहना है कि संबंधित बूथों पर मतदान प्रक्रिया को लेकर मिली शिकायतों और रिपोर्ट्स के आधार पर यह कदम उठाया गया है, ताकि चुनाव की विश्वसनीयता बनी रहे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in