प्रख्यात कन्नड़ कवि वेंकटेश मूर्ति का निधन

उम्र संबंधी समस्याओं के कारण काफी समय से थे परेशान
प्रख्यात कन्नड़ कवि वेंकटेश मूर्ति का निधन
Published on

बेंगलुरू : प्रख्यात कन्नड़ कवि और नाटककार एच एस वेंकटेश मूर्ति का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि एचएसवी के नाम से लोकप्रिय कवि का बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वेंकटेश मूर्ति के परिवार में उनके चार बेटे हैं। मूर्ति एक बेहतरीन लेखक थे। उन्होंने निबंधकार, नाटककार, उपन्यासकार, बाल साहित्य लेखक, अनुवादक, आलोचक, कवि और फिल्मी गीत-कहानी-संवाद लेखक के रूप में कन्नड़ साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मूर्ति ने बेंगलुरु स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में तीन दशकों से अधिक समय तक अध्यापन किया। मूर्ति की कविताएं कर्नाटक में खासी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने ‘चिन्नारी मुथा’, ‘अमेरिका अमेरिका’ और ‘किरिक पार्टी’ जैसी फिल्मों के लिए भी गीत लिखे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in