गर्मी की भीड़ से राहत: भारतीय रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी की भीड़ से राहत: भारतीय रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन
Published on

कोलकाता : आने वाले गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कोलकाता–मऊ और मालदा टाउन–एसएमवीबी बेंगलुरु के बीच दो समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। इसके अलावा, यशवंतपुर–कटिहार स्पेशल ट्रेन की सेवा भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

कोलकाता–मऊ समर स्पेशल (05095/05096)

05096 मऊ–कोलकाता स्पेशल हर बुधवार (08 अप्रैल से 15 जुलाई 2026, कुल 15 फेरे) मऊ से 13:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

05095 कोलकाता–मऊ स्पेशल हर गुरुवार (09 अप्रैल से 16 जुलाई 2026, कुल 15 फेरे) कोलकाता से 13:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 07:45 बजे मऊ पहुंचेगी।

स्टॉपेज (पूर्व रेलवे क्षेत्र में): नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह।

कोच व्यवस्था: जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in