ईरान के खर्ग द्वीप और कोम में ताबड़तोड़ हमले, मशहद में रेल सेवाएं बंद

आईआरजीसी ने अमेरिका को दी चेतावनी, सुरक्षा कारणों से ट्रेनों का संचालन रोका गया
ईरान के खर्ग द्वीप और कोम में ताबड़तोड़ हमले, मशहद में रेल सेवाएं बंद
Published on

तेहरान : ईरान के खर्ग द्वीप पर मंगलवार को ताबड़तोड़ हमले किए गए, जबकि कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया। प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने बताया कि अमेरिका और इजराइल ने कोम के पास पुल पर हमला किया है।

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है और क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

सुरक्षा हालात के बीच ईरान के पूर्वोत्तर शहर मशहद में रेल सेवाएं अचानक रोक दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गवर्नर ने केंद्रीय रेल स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। मेहर न्यूज एजेंसी ने इसे एहतियाती कदम बताया है, जो अगले आदेश तक लागू रहेगा।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब इजराइल ने ईरानी नागरिकों को रेलवे से दूर रहने की चेतावनी दी है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in