अग्रसेन ब्वॉयज स्कूल में क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

अग्रसेन ब्वॉयज स्कूल में क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : लिलुआ स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अग्रसेन ब्वॉयज स्कूल में दो दिवसीय क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 3 व 4 जुलाई को किया गया। सी.आई.एस.सी.ई. के द्वारा संगठित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अबीरा दास के कर-कमलों से दीप प्रज्ज्वलित करके तथा विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुतीकरण के साथ हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रध्वज, सी. आई. एस. सी. ई. और विद्यालय ध्वज फहराया गया। विद्यालय के अध्यक्ष सत्यनारायण देवरालिया और प्रधानाचार्या ने सभी विद्यालय के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रबंधकों का अभिनन्दन स्मृति चिन्ह् और उपहार देते हुए किया। प्रतियोगिता में अग्रसेन ब्वॉयज स्कूल, भारत एकेडमी एंड साइंस, डॉन बास्को स्कूल, होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल, आडिअल पब्लिक स्कूल, आई.पी. मेमोरियल स्कूल, जूलियन डे स्कूल, सेण्ट एलासियस ऑरफनेज एण्ड डे स्कूल, सिस्टर निवेदिता इंस्टीट्यूट , सेण्ट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर 14 में विजेता ‘आइडियल पब्लिक स्कूल, प्रथम उपविजेता सेण्ट एलासियस ऑरफनेज एण्ड डे स्कूल, द्वितीय उपविजेता अग्रसेन ब्वॉयज स्कूल, अंडर 17 के अंतर्गत विजेता सेण्ट एलासियस ऑरफनेज एण्ड डे स्कूल, प्रथम उपविजेता भारत एकेडमी एंड साइंस और द्वितीय उपविजेता आइडियल पब्लिक स्कूल और अंडर 19 में विजेता सेण्ट एलासियस ऑरफनेज एण्ड डे स्कूल, प्रथम उपविजेता आइडियल पब्लिक स्कूल और द्वितीय उपविजेता अग्रसेन ब्वॉयज स्कूल’ रहा। विजेता, प्रथम उपविजेता, द्वितीय उप-विजेता विद्यालयों को अग्रसेन ब्वॉयज स्कूल की प्रधानाचार्या अबीरा दास ने पदक और प्रमाण-पत्र को प्रदान कर सम्मानित किया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in