

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के बीच जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों की कार्यशैली बदली-बदली नजर आ सकती है, क्योंकि कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को साफ हिदायत दे दी है कि वे इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी बढ़ाएं और रील्स भी बनाएं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर युवाओं की बड़ी भागीदारी को लेकर भी जोर दिया।
सभी मंत्रियों को सलाह दी
खबरों के अनुसार पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को सलाह दी कि वे इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहें। न सिर्फ सरकार के कामों के बारे में अपडेट पोस्ट करें, बल्कि इंटरैक्टिव कंटेंट के जरिए युवाओं से भी सीधे जुड़ें । प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को यह भी प्रोत्साहित किया कि वे युवा पीढ़ी से बेहतर ढंग से जुड़ने के लिए रील्स और दूसरे आकर्षक फॉर्मेट बनाएं।
पीएम ने आधी रात पोस्ट किया वीडियो
केंद्रीय मंत्रियों से इंस्टाग्राम अपनाने और रील्स बनाने की अपील करने से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आधी रात को इस प्लेटफॉर्म पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया । इस पोस्ट के समय और फ़ॉर्मेट से पता चलता है कि सरकार 'डिजिटल-फर्स्ट कम्युनिकेशन' को कितना महत्व दे रही है।