कला एवं संस्कृति विभाग में रवींद्र जयंती मनायी गयी

कला एवं संस्कृति विभाग में रवींद्र जयंती मनायी गयी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : कला एवं संस्कृति विभाग, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने अंडमान क्लब में गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनायी। इस कार्यक्रम में टैगोर के साहित्यिक और कलात्मक योगदान का सम्मान करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘रवींद्र जयंती’ नोबेल पुरस्कार विजेता कवि, लेखक और दार्शनिक गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन का प्रतीक है, जिनकी रचनाओं ने बंगाली साहित्य, संगीत और भारतीय संस्कृति को गहराई से प्रभावित किया है। उनकी कालातीत रचनाएं और साहित्यिक कृतियाँ पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। यह उत्सव आम जनता के लिए खुला रहा, जिसमें सभी को टैगोर की विरासत को सांस्कृतिक श्रद्धांजलि देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in