श्रीलंका में बुद्ध के दांत के अवशेष की दुर्लभ प्रदर्शनी संपन्न

प्रदर्शनी श्रीलंका के कैंडी शहर में संपन्न हुई
श्रीलंका में बुद्ध के दांत के अवशेष की दुर्लभ प्रदर्शनी संपन्न
Published on

कोलंबो : भगवान बुद्ध के दांत के अवशेष की दुर्लभ प्रदर्शनी श्रीलंका के कैंडी शहर में संपन्न हुई। यह प्रदर्शनी 18 अप्रैल को शुरू हुई और रविवार को समाप्त हुई। मुख्य बौद्ध भिक्षुओं ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदर्शनी देखने के लिए रिकार्ड संख्या में लोग एकत्र हुए। 2.1 करोड़ आबादी वाले देश में 74 प्रतिशत सिंहली बौद्ध बहुसंख्यकों के लिए बुद्ध के दांत के अवशेष का विशेष आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है।

हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं ने 10 दिन की इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया जो 2009 के बाद से इस तरह का पहला आयोजन था। आयोजकों का अनुमान था कि करीब 20 लाख श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि अनुमानित संख्या के आधे से भी कम लोग इसमें शामिल हुए क्योंकि अधिकारियों ने इतनी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने में असमर्थता जताते हुए लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

कैंडी की नगर आयुक्त इंडिका कुमारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें खुशी है कि यह कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है। लेकिन हमारे पास कैंडी में बनाए गए विभिन्न अस्थायी ढांचों को हटाने का बड़ा काम रह गया है।’ यह प्रदर्शनी राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के अनुरोध पर आयोजित की गई थी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह 6 मई को होने वाले स्थानीय चुनाव में बौद्ध समर्थन हासिल करने के लिए दिसानायके द्वारा उठाया गया एक राजनीतिक कदम है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in