रानीहाटी में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर युवक से मारपीट का आरोप

वायरल वीडियो की जांच शुरू
Traffic Cop Accused of Assaulting Youth in Ranihati, Video Viral
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के रानीहाटी खांपाड़ा इलाके में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर युवक के साथ कथित मारपीट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना का एक कथित सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच विवाद होता है। आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिसकर्मी ने युवक के साथ हाथापाई की और उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी !

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि किसी ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है तो पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन मारपीट या अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

फिलहाल मामले को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in