राजभवन ने इंक्वायरी कमिटी से 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी

राजभवन ने इंक्वायरी कमिटी से 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राजभवन द्वारा विधायकों को पत्र देने वाला विवाद बढ़ता जा रहा है। इनमें मुकुल राय और तापस साहा जैसे विधायक भी शामिल हैं। मुकुल राय की विधायक पद खारिज हो गयी है जबकि तापस साहा का निधन हो चुका है। ऐसे उन्हें कैसे राजभवन से पत्र भेजा गया है इस पर राजभवन ने जांच कमेटी को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। राजभवन इस मामले को बहुत गंभीरता से देख रहा है क्योंकि राज्यपाल द्वारा सैकड़ों पत्र भेजे जाते हैं। सामने 26 जनवरी पर कार्यक्रम है। हर साल की तरह इस साल भी गण्यमान लोगों को पत्र भेजे जायेंगे। वहां इस तरह की कोई भूल ना हो, इस पर विशेष नज़र देने के लिए कहा गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in