रायपुर वनडेः रोहित शर्मा सस्ते में आउट, जायसवाल भी पवेलियन लौटे

रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले आतिशी बल्लेबाजी की और लगातार तीन चौके मारे।
रायपुर वनडेः रोहित शर्मा सस्ते में आउट, जायसवाल भी पवेलियन लौटे
Published on

रायपुरः रांची की तरह ही भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा से बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन वह रायपुर में इसमें नाकाम रहे। रोहित शर्मा मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गये। वह भी मात्र 8 गेंद पर। उन्होंने बर्गर की तीन गेंदों पर लगातार 3 चौके लगाए। लेकिन फिर बर्गर को खेलने के चक्कर में रोहित ने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच थमा दिया।

रोहित के आउट होने के कुछ देर बाद यशस्वी जायसवाल भी आउट हो गये। उन्होंने 38 गेंदों में 22 रन बनाये।

अगर रोहित शर्मा आज कुल 41 रन बना लेते हैं तो उनके अंतराराष्ट्रीय मैचों में 20 हजार रन पूरे हो जाते। रोहित ने आखिरी शतक सिडनी में बनाया था। अब अगर वह आज शतक बनाते तो एक ओपनर के रूप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के रूप में 45 शतक बना चुके हैं। इतने शतक सचिन तेंदुलकर के भी हैं, इसी रूप में। अगर रोहित एक और शतक बना लेते हैं तो वह सचिन से आगे निकल जाएंगे।

तब छक्के मारने में क्रिस गेल से आगे होंगे

रोहित शर्मा छक्कों के भी बादशाह हैं। पिछले मैच में उन्होंने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब अगर वह और चार छक्के मार देते हैं तो साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सबसे अधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वही एक ओपनर के रूप में सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए रोहित को और पांच छक्कों की दरकार है। रोहित के नाम इस समय ओपनर के रूप से 324 छक्के हैं जबकि क्रिस गेल ने सबसे अधिक 328 छक्के मारे हैं। अगर रोहित और पांच छक्के मार देते हैं तो वह गेल के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ओपनर के रूप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी हो सकता है, इसके लिए उन्हें मात्र 58 रनों की दरकार है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in