बारिश बनी बाधा: पूजा की तैयारियों पर पानी फेरता मौसम

पूजा से पहले मौसम की मार, दक्षिण बंगाल के लिए येलो अलर्ट
एआई का फोटो
एआई का फोटोMunmun
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शारदीय नवरात्र से पहले जहां राज्यभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं, वहीं इसी बीच बंगाल में मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश हो रही है, जबकि दक्षिण बंगाल के जिलों में भी आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार में बना चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वर्तमान मौसम की स्थिति के लिए जिम्मेदार है। वहीं आज यानी शुक्रवार को 24 परगना, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, शनिवार से मंगलवार तक दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

जानें कैसा रहेगा उत्तर बंगाल का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल में अभी भारी बारिश जारी रहेगी। आज दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है। इन 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। पूजा से पहले साफ मौसम की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in