दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कोलकाता में उमस, कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार
दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना बन गई है। सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा।

इन जिलों में विशेष चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, बीरभूम, पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पूर्व बर्दवान जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मंगलवार को उत्तर बंगाल के जिलों जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कलिम्पोंग में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा नदिया, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और पूर्व बर्दवान में ‘कालबैसाखी’ तूफान को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हालांकि मंगलवार तक बारिश का दौर जारी रहने के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। गुरुवार से शनिवार के बीच मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आगाह किया है कि दक्षिण बंगाल में आगे भी ‘कालबैसाखी’ की स्थिति बनी रह सकती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in