कश्मीर कनेक्टिविटी को नई रफ्तार,दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर 100 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत

Rail
चिनाब ब्रिज
Published on

नई दिल्ली : दुनिया में सबसे ऊंचा रेल पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच चिनाब नदी पर बना है। लोग इसे चिनाब ब्रिज भी कहते हैं । इसकी नदी के तल से ऊंचाई 369 मीटर है जो कि पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है। अब इस पुल पर वंदे भारत एक्सप्रेस 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। खबरों के अनुसार, रेलवे ने कटड़ा से बनिहाल के बीच रेलगाड़ियों की अधिकतम गति 100 किमी प्रतिघंटा कर दी है।

एक खबर के मुताबिक उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने कटड़ा और बनिहाल के बीच 111 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड की स्पीड बढ़ा कर 100 कि.मी. प्र.घं. कर दी गई है। इससे पहले इस मार्ग पर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से संगलदान सेक्शन पर ट्रेनों को अधिकतम 85 किलोमीटर/घंटा और संगलदान से बनिहाल सेक्शन पर 75 किलोमीटर/घंटा की गति से चलाने की अनुमति थी।

बेहद चुनौतीपूर्ण सेक्शन

कटड़ा से बनिहाल का 111 किलोमीटर लंबा रेल सेक्शन महत्वपूर्ण होने के साथ साथ तकनीकी रूप से भी बेहद चुनौतीपूर्ण है। यह भारतीय रेल के महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से रेलमार्ग के जरिये जोड़ना है।

यात्रा का समय कम होगा

जम्मू डिवीजन के सीनियर डीसीएल उचित सिंघल के हवाले से पीटीआई ने बताया है कि इस रूट पर स्पीड बढ़ने से अब यात्रा का समय कम हो जाएगा। उन्होंने बताया “ट्रैक पर स्पीड बढ़ने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।”

प्रधान मंत्री ने इस मार्ग को खोला था

इस सेक्शन को प्रधान मंत्री मोदी ने आम जनता के लिए खोला था। इस रूट पर उन्होंने 6 जून, 2025 को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन उस समय श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर के बीच दौड़ती थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in