अभिनेता डिनो मोरिया, अन्य के परिसरों पर छापामारी

जाने क्या है पूरा मामला
अभिनेता डिनो मोरिया, अन्य के परिसरों पर छापामारी
Published on

मुंबई : ईडी ने मीठी नदी से गाद निकाले जाने से जुड़े ‘घोटाले’ से संबंधित धनशोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को महाराष्ट्र में अभिनेता डिनो मोरिया और कुछ अन्य के परिसरों के अलावा केरल में भी कुछ स्थानों पर छापामारी की। आरोप है कि इस घोटाले के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उक्त छापामारी मुंबई और कोच्चि में स्थित 15 से अधिक परिसरों पर की गयीं। इनमें डिनो मोरिया, उनके भाई, ठेकेदार और कुछ अन्य के परिसर शामिल हैं। मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और अरब सागर में मिल जाती है।

आरोप है कि गाद निकालने के लिए विशेष ‘ड्रेजिंग’ उपकरण किराए पर लेने की निविदा में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था। सूत्रों ने बताया कि जांच धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। बीएमसी के कुछ अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ ईडी का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी से सामने आया है, जो मीठी नदी से गाद निकालने में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गयी थी। बताया जाता है कि इन अनियमितताओं के कारण बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईओडब्ल्यू ने कुछ दिन पहले इस मामले में मोरिया से पूछताछ की थी। ईओडब्ल्यू ने घोटाले में संलिप्तता के आरोप में नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in