ऑनलाइन कैफे पर की छापेमारी, चार गिरफ्तार

ऑनलाइन कैफे पर की छापेमारी, चार गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

इस्लामपुर : चोपड़ा के बीडीओ कार्यालय के सामने कई ऑनलाइन कैफे पर छापेमारी कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि उनकी दुकानों से कंप्यूटर सहित विभिन्न उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इसके बाद से क्षेत्र में एक के बाद एक लोगों के नाम आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और सरकारी परियोजनाओं के लिए विभिन्न दस्तावेजों सहित भूमि दस्तावेजों में जालसाजी के आरोप में फंसने लगे हैं। मंगलवार को इस्लामपुर पुलिस जिला के अतिरिक्त अधीक्षक डेन्डुप शेरपा ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस पहले ही धोखाधड़ी के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सोमवार रात छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के नाम शाहीन अख्तर, इब्राहिम राजा, मेहबूब आलम, और जहीरुल हक हैं। उन्हें पुलिस हिरासत में लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया गया है। इस घटना को लेकर सरकारी वकील वसीम रजा ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने सोमवार को चोपड़ा से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस्लामपुर सत्र न्यायालय की न्यायाधीश नवनीता चटर्जी ने शाहीन अख्तर और महबूब आलम को पांच दिन की पुलिस हिरासत तथा इब्राहिम राजा और जहीरुल हक को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in