उलूबेड़िया में अवैध देशी शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 150 लीटर शराब बरामद

दुर्गापूजा से पहले बागनान में पुलिस व आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान
पुलिस ने बरामद किये अवैध शराब
पुलिस ने बरामद किये अवैध शराब
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : दुर्गापूजा के त्योहार से ठीक पहले हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस और आबकारी विभाग (Excise Department) ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह बागनान थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हाल्यान ग्राम पंचायत के मदनमोहनपुर इलाके में अचानक छापेमारी की। इस अभियान के दौरान अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली और मौके से लगभग 150 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई।

अवैध शराब कारोबारियों पर कानूनी शिकंजा, अभियान रहेगा जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त की गई शराब के मामले में संलिप्त कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि त्योहारों के मौसम में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in