महिला आरक्षण बिल में समर्थन करने के लिए राहुल ने किया अभिषेक का धन्यवाद

संसद में विपक्षी गठजोड़ की हुई जीत
महिला आरक्षण बिल में समर्थन करने के लिए राहुल ने किया अभिषेक का धन्यवाद
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : लोकसभा में महिला आरक्षण और सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़े केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर वोटिंग और प्रस्ताव खारिज होने के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है।

सूत्रों के अनुसार, वोटिंग के तुरंत बाद राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जी से संपर्क कर उनके सहयोग और भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने संसद की मौजूदा स्थिति और विपक्षी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यदि सभी सांसद सदन में मौजूद होते, तो विपक्षी संख्या 250 से अधिक हो सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है और सरकार के खिलाफ जनमत बन रहा है।

यह बातचीत उस समय हुई जब लोकसभा में महिला आरक्षण और सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़े केंद्र सरकार के प्रस्ताव को विपक्षी एकजुटता के चलते बड़ा झटका लगा। ऐसे में दोनों शीर्ष नेताओं के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत ने राज्य में चल रहे चुनावी दौर के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। बाद में अभिषेक ने दावा किया कि लोकसभा में डिलिमिटेशन बिल की हार से भाजपा की असहजता सामने आ गई है। टीएमसी ने न केवल सिद्धांत रूप से, बल्कि व्यवहार में भी महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाया है और संसद में उनकी हिस्सेदारी 41 प्रतिशत से अधिक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in