‘नंबर 16’ पर राहुल गांधी का तंज, मोदी सरकार पर साधा निशाना

सीमांकन और महिला आरक्षण संशोधन पर उठाए सवाल, NDA के आंकड़ों पर इशारा
‘नंबर 16’ पर राहुल गांधी का तंज, मोदी सरकार पर साधा निशाना
Published on

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए ‘नंबर 16’ का जिक्र किया और इसे सीमांकन (delimitation) की योजना से जोड़ा।

राहुल गांधी ने कहा कि 16 अप्रैल की तारीख और “नंबर 16” इस पूरे मुद्दे में अहम संकेत दे रहा है। उन्होंने इसे एक “पहेली” बताते हुए कहा कि जो समझे, वह जवाब दे।

राजनीतिक विश्लेषण में इसे NDA के आंकड़ों से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी के पास लोकसभा में 240 सीटें हैं और उसके सहयोगी दलों में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP के 16 सांसद शामिल हैं, जो सरकार के लिए अहम माने जाते हैं।

राहुल का इशारा इस ओर माना जा रहा है कि दक्षिण भारत की पार्टियां, खासकर TDP, सीमांकन के मुद्दे पर सरकार के साथ पूरी तरह सहमत नहीं हो सकतीं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर यह बात नहीं कही।

वहीं, संवैधानिक संशोधन के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत जरूरी होता है, जो NDA के पास अकेले नहीं है। ऐसे में सहयोगी दलों का समर्थन सरकार के लिए बेहद अहम हो जाता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in