

देहरादून : 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi 4 और 5 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा केवल जनसभाओं तक सीमित नहीं होगा, बल्कि संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी 4 जून को Almora में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह Pauri में पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी रात में Dehradun में ठहरेंगे।
5 जून को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी Kumari Selja इस पूरे दौरे की निगरानी कर रही हैं। उनके साथ सह-प्रभारी मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
कांग्रेस नेतृत्व कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में राजनीतिक संदेश देने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी वजह से अल्मोड़ा और देहरादून में बड़ी राजनीतिक सभाओं की तैयारी की गई है। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान के तहत करीब 200 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर चुकी है।
इसके अलावा लंबे समय से लंबित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी राहुल गांधी के दौरे के बाद किए जाने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व का फोकस राज्य में आंतरिक गुटबाजी को कम कर संगठन को एकजुट करने पर है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और कांग्रेस को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह चुनावी मोड में लाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।